Ad Code

छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित यादव की झारखंड में करंट लगने से मौत, बक्सर में शोक की लहर



बक्सर । झारखंड के धनबाद में करंट की चपेट में आने से पूर्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष सह युवा इंजीनियर मोहित यादव की मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही बक्सर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।


जानकारी के अनुसार, मोहित यादव धनबाद की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे छात्र जीवन से ही संघर्षशील और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वाले युवाओं में गिने जाते थे। इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें छात्र राजद का जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके अलावा उन्होंने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था।

मोहित यादव, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लाल बाबू यादव के भतीजे थे। पढ़ाई में भी वे मेधावी छात्र रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद धनबाद में नौकरी कर रहे थे।

राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि “मोहित का असमय निधन पार्टी और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है। उनके विचार और संघर्ष हमेशा युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे।” वहीं, राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग नई बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पूरा जिला इस हादसे से गमगीन है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu