बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग—धनी, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला और पुरुष—सभी को सशक्त और विकसित बनाने का सतत प्रयास किया है।
निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में जो कार्य किए हैं, उनका असर पूरे बिहार में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2025 में पुनः नीतीश कुमार को समर्थन दें, ताकि विकास की गति और तेज हो सके।
इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से टूना राम, उपेंद्र राम, फुटुचंद कुशवाहा, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, अनिरुद्ध तिवारी, जितेंद्र सिंह, विश्वामित्र राम, कृष्ण कांत चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री की नीतियों पर भरोसा जताते हुए निराला का उत्साहवर्धन किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
























0 Comments