Ad Code

रघुनाथपुर स्टेशन को मिला अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों में खुशी की लहर



बक्सर । अमृत भारत परियोजना में शामिल रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन को आखिरकार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिल गया है। इस सूचना के बाद क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रही मांग अब पूरी हुई है।

रेलयात्री कल्याण समिति के मंडल प्रवक्ता शैलेश ओझा ने इसे रघुनाथपुर के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि समिति की रघुनाथपुर शाखा के संयोजक सह वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू चंद्रवंशी के नेतृत्व में 1 सितंबर को दानापुर डिवीजन के डीआरएम और डीसीएम से 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। इस दौरान डीसीएम अभिषेक तिवारी ने अमृत भारत एवं पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सहमति दी थी और अन्य मांगों पर विचार का आश्वासन दिया था।

मांग पत्र में स्टेशन को धार्मिक स्वरूप देने, मुख्य द्वार पर गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा स्थापित करने, 20.5 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से प्रस्तावित कार्यों की शीघ्र शुरुआत, रेलवे पश्चिमी फाटक पर जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर निर्माण, पूर्वी गुमटी स्थित अंडरपास को एलओबी के रूप में शुरू करने जैसी मांगें शामिल थीं। 


इसके अलावा बलिया–आरा रेलमार्ग को रघुनाथपुर से जोड़ने, सभी प्लेटफॉर्मों पर पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था, साधारण और आरक्षित टिकट काउंटर को अलग करने तथा काशी जनशताब्दी, श्रमजीवी, पंजाब मेल, अमृत भारत एक्सप्रेस और पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के साथ पटना–वाराणसी के बीच एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया था।

अमृत भारत एक्सप्रेस के रुकने की सूचना पर समिति के जदयू नेता अजय उपाध्याय, शैलेश ओझा, ललन मिश्रा, विशाल सिंह, आनंद शर्मा, आकाश पाराशर, नित्यानंद ओझा, राकेश कश्यप, नारायण मिश्रा, दिनेश कुमार, शक्ति पांडेय, हरिओम मिश्रा, महावीर यादव, प्रमोद मिश्रा, सनोज कुमार, अश्विनी ओझा, संतोष सिंह, मिथिलेश यादव, संतोष साह, अखिलेश पाल सहित अन्य सदस्यों ने रेल प्रशासन का आभार जताया है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu