बक्सर । मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव राकेश कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने पर जोर दिया गया। सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का स्थल निरीक्षण करें और आवश्यक वैकल्पिक मार्गों की पहचान सुनिश्चित करें। साथ ही, मतदान केन्द्रों के आस-पास विधि-व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए रूट चार्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।
मूलभूत सुविधाओं के संदर्भ में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और सुभेद्द क्षेत्रों की पहचान की जाए। इसके लिए सामाजिक संरचना और साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से विशेष निगरानी करने और संबंधित रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा संप्रेषण योजना के तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र से कम से कम 10 स्थानीय व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर एकत्र कर डाटाबेस तैयार करने का आदेश दिया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और जीविका समूहों की जानकारी भी शामिल होगी। यह डाटाबेस निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डुमराँव को जल्द उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।
बैठक के दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments