बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री संतोष निराला मंगलवार को जदयू कार्यालय, बक्सर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बक्सर जिले के लिए घोषित नई योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर सार्थक संवाद हुआ। निराला ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना, विकास की रफ्तार को और तेज़ करना तथा संगठन को मजबूती प्रदान करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां और विकास योजनाएं पहुँचाएँ, ताकि लोगों में विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, युवानेता जितेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर “जय नीतीश कुमार, जय राजपुर परिवार” के नारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments