Ad Code

राजपुर विधायक विश्वनाथ राम की फॉर्च्यूनर पर मॉडिफाइड नंबर प्लेट, बिहार पुलिस ने दी नसीहत


बक्सर । राजपुर के कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी निजी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर लगे मॉडिफाइड नंबर प्लेट का है। बिहार पुलिस ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाड़ी की तस्वीर साझा की है और आम जनता को भी नसीहत दी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड, फैंसी या रंगीन नंबर प्लेट लगाना कानूनी अपराध है। उन्होंने अपील की कि सभी वाहन मालिक सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार ही नंबर प्लेट लगाएं, अन्यथा कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।


विधायक के वाहन पर हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या राजपुर विधायक का समय और किस्मत अब उनका साथ छोड़ रही है।

फिलहाल, पुलिस की सख्ती और सोशल मीडिया पर जारी की गई सार्वजनिक नसीहत से यह साफ हो गया है कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu