Ad Code

NDA संवाद की ऐतिहासिक सफलता पर राजपुर में कार्यकर्ताओं का हुआ अभिनंदन, पूर्व मंत्री संतोष निराला ने सत्येन्द्र सिंह मुखिया के आवास पर लिया सम्मान समारोह में हिस्सा



बक्सर । बुधवार को जदयू के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सन्तोष निराला ने अपने मित्र एवं पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए संवाद समारोह की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, सन्तोष निराला ने इस अवसर पर मुखिया सत्येन्द्र सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और सहयोग से एनडीए संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu