Ad Code

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बक्सर में बज्रगृह और मतगणना केंद्र का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण



बक्सर । आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विद्यानन्द सिंह एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बाजार समिति, बक्सर स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चारों विधानसभा क्षेत्रों—199 ब्रह्मपुर, 200 बक्सर, 201 डुमराँव और 202 राजपुर (अ.जा.)—के दृष्टिकोण से की जाने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भवन एवं कक्षों की उपलब्धता, बज्रगृह की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।

डीएम डॉ. विद्यानन्द सिंह ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी सुविधाएँ समय पर और मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं तथा इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu