Ad Code

8 साल से फरार फर्जीवाड़ा मामले का आरोपी हरे कृष्ण यादव गिरफ्तार


बक्सर । बुधवार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे फर्जीवाड़ा के आरोपी हरे कृष्ण यादव को बक्सर कलक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 8 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।


मामला वर्ष 2017 का है, जब ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के मामले की जांच की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर ब्रह्मपुर थाने में थाना कांड संख्या 83/2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी हरे कृष्ण यादव उस समय कन्या मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर में प्रखंड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी प्रखंड के तिलक राय के डेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तवकल राय के डेरा निवासी हरे कृष्ण यादव, पिता मनधीर यादव है। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी हरेकृष्ण को गुरुवार को जेल भेज दिया जाएगा।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu