बक्सर । सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एनएच-319 आरा–मोहनियां मुख्य मार्ग पर उसरा मोड़ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मटोला गांव निवासी शिव शंकर यादव उर्फ गुदानी यादव के 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार अपनी बाइक से जगदीशपुर से घर लौट रहा था। उसी दौरान उसरा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप से टकरा गई। जोरदार टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों व राहगीरों ने आनन-फानन में उसे नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया।
इधर हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments