Ad Code

परसिया, भटवलीया और कुल्हड़ियां में भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने किया जन-संपर्क


बक्सर । सदर विधानसभा क्षेत्र के परसिया, भटवलीया और कुल्हड़ियां में भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने सोमवार को जन-संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान तीनों जगहों पर आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुटे और देर रात तक कार्यक्रम का सिलसिला चलता रहा।


परसिया में सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि गांव को अब तक विकास से वंचित रखा गया है। बारिश के मौसम में यहां का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


कुल्हड़ियां में उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता पर संवाद किया और लोगों से स्वच्छता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की। वहीं भटवलीया में डॉ. मिश्रा ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया और इसके समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर उदय दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, जगलाल सिंह, मुनिदेव दुबे, रंजीत सिंह, जयशंकर सिंह, प्रवीण कुमार, अश्विनी सिन्हा, दीपक ओझा, चिंताहरण दुबे, अनमोल राय, संदीप केशरी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu