Ad Code

राजकीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मो. अस्फाक का डुमरांव में हुआ भव्य स्वागत


बक्सर । शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में डुमराँव नगर के हरिजी के हाता स्थित प्लस टू सीपीएस उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मो. अस्फाक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार- 2025 से सम्मानित किया गया।


सम्मान प्राप्त कर जब डॉ. अस्फाक अपने गृह नगर डुमराँव लौटे तो विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए बधाई दी।

डॉ. अस्फाक का यह सम्मान न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे नगर और जिले के लिए भी प्रेरणादायी क्षण माना जा रहा है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu