Ad Code

नल-जल योजना में लापरवाही : पंचायत की टूटी सड़कों से लोग परेशान, ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से लगाई गुहार


बक्सर (डुमराँव)। मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत में वर्ष 2019 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। इस दौरान पंचायत की सभी गलियों और सड़कों को तोड़ा गया, लेकिन आज तक उनका पुनर्निर्माण नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वही काजीपुर निवासी शहनवाज अंसारी, पिता मौलाना बेलाल अंसारी ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमराँव को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 


आवेदन में कहा गया है कि विभागीय लापरवाही के कारण टूटी हुई सड़कों और गलियों से गुजरते समय राहगीर आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक को पाइप डालने के बाद सड़क और गली का पुनर्निर्माण करना था, लेकिन उदासीनता बरती गई। लोगों ने मांग की है कि काजीपुर पंचायत की सभी टूटी सड़कों और गलियों का जल्द निर्माण कराया जाए और लापरवाह अधिकारियों/संवेदकों पर कार्रवाई हो।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu