Ad Code

चौसा नगर पंचायत के न्यायीपुर में लगेगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, निर्माण कार्य जोरो पर



बक्सर । चौसा नगर पंचायत अंतर्गत न्यायीपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा निर्माण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वही चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मनोज यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रतिमा स्थापना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

इस ऐतिहासिक कार्य का बीड़ा चौसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने उठाया है। उनके अथक प्रयासों और जनसमर्पण से जल्द ही न्यायीपुर में यह प्रतिमा स्थापित होगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज के लिए प्रकाशपुंज है। उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। शिक्षा को उन्होंने सबसे बड़ा हथियार बताया और संविधान निर्माण के जरिए सबको समान अवसर दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा— “न्यायीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा लगना केवल सांस्कृतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे समाज की सोच और दिशा का प्रतीक है। यह हमें संदेश देती है कि अगर हम संगठित होकर शिक्षा और समानता की राह पर चलें तो कोई भी शक्ति हमें विकास की राह पर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।”

प्रतिमा निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह और गर्व का माहौल है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा सामाजिक चेतना और जागरूकता का प्रतीक बनेगी और आने-जाने वाले हर व्यक्ति को यह संदेश देगी कि न्याय और समानता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu