बक्सर । भारतीय जनता पार्टी ने शंभू चंद्रवंशी को कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में तुलसी विचार मंच के संयोजक शैलेश ओझा, जदयू जिला महासचिव अजय उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह, पर्यावरण कार्यकर्ता रमेश कुमार सुदामा, नित्यानंद ओझा, राजू मिश्रा, विशाल सिंह, आनंद शर्मा, आकाश पाराशर, कन्हैया कुमार, लोजपा नेता सोनू दुबे, युवा भाजपा नेता दीपक यादव, सुशील उपाध्याय, शंभू पांडेय, नन्दलाल पंडित (अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बक्सर), जय कान्त मिश्रा (प्रवक्ता जिला किसान मोर्चा), सुबोध जयसवाल (महामंत्री ब्रह्मपुर ग्रामीण), संजय राय, राकेश कुमार गौतम, उमेश कुमार, नितीश कुमार, गणेश चौधरी, जियूत साव (महामंत्री ब्रह्मपुर ग्रामीण), मो. सिकंदर आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर शैलेश ओझा ने कहा कि शम्भू चंद्रवंशी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के सह-संयोजक बनने से क्षेत्र में कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय संस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नए अवसरों के सृजन में मदद मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments