बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के बक्सर जिला संयोजक के रूप में वार्ड पार्षद दीपक सिंह को नियुक्त किया गया है।
दीपक सिंह की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन, वरिष्ठ नेता निकू ओझा, गोपाल तिवारी, दीपाली यादव, प्रमोद मिश्रा, रोहित राय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जताई है कि दीपक सिंह के नेतृत्व में नगर निकाय प्रकोष्ठ की भूमिका और मजबूत होगी तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments