बक्सर । जिले के कार्यपालक सहायकों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सभी कार्यपालक सहायकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय में काम किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
कार्यपालक सहायक संघ के जिला उपाध्यक्ष धनलाल पासवान ने कहा कि वर्षों से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सरकार ने अब तक स्थायीकरण, सेवा शर्तों के निर्धारण और वेतन विसंगति के समाधान पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कार्यपालक सहायकों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पहले चरण में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जा रहा है, दूसरे चरण में मशाल जुलूस और अंतिम चरण में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। अगर समय रहते सरकार ने पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
आंदोलन में जिले के सभी कार्यपालक सहायकों ने एकजुटता दिखाई। इनमें नयन कुमार, सतेन्द्र कुमार यादव, कमलेश कुमार, विकास कुमार, ऋषिकेश ओझा, राजेश कुमार, रवि कुमार, आरती कुमारी, स्नेहलता, मनोज कुमार पाण्डेय, ओम जी, प्रेमलता कुमारी, बजरंगी जी, धनजी यादव, दिनेश यादव, अरुण कुमार, नवनीत कुमार, लालबचन, जीत कुमारी समेत अन्य शामिल रहे।
सभी कार्यपालक सहायकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी स्थायीकरण और सेवा शर्तों से जुड़ी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध-आंदोलन जारी रहेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments