Ad Code

शहीद राजेश चौबे के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय


बक्सर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गाँव निवासी सीआरपीएफ के शहीद राजेश चौबे के परिजनों से कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय ने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवार समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से शहीद परिवार को उचित सम्मान और सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग भी की।

इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी शहीद की स्मृति में गांव में स्मारक निर्माण की मांग रखी। कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वे उच्च स्तर पर उठाएँगे।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu