Ad Code

ईद मिलादुन्नबी पर अमन और भाईचारे का पैगाम


बक्सर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रोटरी अध्यक्ष एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने इस्लाम को शांति और अमन की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के मुस्लिम समाज अमन और चैन का संदेश दे रहे हैं। नबी-ए-पाक हजरत मुहम्मद सलल्लाहो अलैहि वसल्लम की पैदाइश को 1500 साल पूरे हो गए हैं, जिनकी आमद इंसानियत के लिए रहमत और मोहब्बत का पैगाम है।


डॉ. आलम ने कहा कि “इस्लाम जिंदा है, जिंदा था और जिंदा रहेगा।” भारत देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं और इतनी गंगा-जमुनी तहजीब कहीं और नहीं मिलती। उन्होंने बक्सर सहित पूरे बिहारवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। रोटरी क्लब और मानवाधिकार एवं साबित खिदमत फाउंडेशन लगातार समाज सेवा में सक्रिय है।


उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। युवाओं के लिए नई टीम तैयार की गई है ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके। मानवाधिकार संगठन ने पंजाब में भी राहत सामग्री भेजकर जरूरतमंदों की सहायता की है।

इस मौके पर डॉ. खालिद ने कहा कि रसूल-ए-पाक की आमद ही दुनिया के लिए अमन और इंसानियत का पैगाम है। उन्होंने बताया कि हमारे नबी ने भूखों को खाना खिलाने और गरीबों की सेवा करने की तालीम दी।

कार्यक्रम में लल्लू जी, कल्लू, महताब, नजीर, मुख्तार अंसारी, नन्हे, एखलाक समेत कई लोग मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu