बक्सर । डुमराँव प्रखंड अंतर्गत NH-120 के समीप कोपवा स्थित न्यू ब्रिलेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए कविता, भाषण एवं विशेष उपहार भेंट किए।
विद्यालय के निदेशक प्रिंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ग के शिक्षक अपने-अपने कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस का उत्सव मनाए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, सत्य देव सिंह, कमलेश चौबे, मुन्ना मिश्रा, अनुराग मिश्रा, शिम्पी सिंह, रिया सिंह, बिनी सिंह, मनीषा पाठक, शक्ति कुमारी, राम्या एवं दमानी कुमारी समेत सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों का सम्मान और स्नेह देखते ही बन रहा था। मौके पर विद्यालय परिवार ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments