Ad Code

तैयारियां पूरी, कल कोपवां गाँव में अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का होगा विराट आयोजन, महिला व पुरूष पहलवान अखाड़े में दिखाएंगे कुश्ती के दांवपेंच



बक्सर । डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के कोपवां गाँव में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कल शनिवार, 6 सितंबर को अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति के अरुण सिंह पहलवान एवं प्रिंस सिंह ने बताया कि जय मां काली कोपवां वाली की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस बार भी समाजसेवी स्व. शिवकुमार सिंह, स्व. राम दरश सिंह पहलवान एवं स्व. सच्चिदानंद सिंह पहलवान की पुण्य स्मृति में यह विराट आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम का आयोजन राम दरस सिंह पहलवान व्यायामशाला, कोपवां में होगा। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड के कई नामचीन महिला एवं पुरुष पहलवान शिरकत करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कुश्ती का अखाड़ा बन कर तैयार हो चुका है।


पुरस्कार वितरण की घोषणा के अनुसार—

55 से 65 किलोग्राम वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹10,000 व द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 व शील्ड।

65 से 75 किलोग्राम वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹15,000 व द्वितीय पुरस्कार ₹7,500 व शील्ड।

75 किलोग्राम से ऊपर वर्ग: प्रथम पुरस्कार ₹21,000 व द्वितीय पुरस्कार ₹10,500 व शील्ड।

महिला वर्ग (50–65 किलोग्राम): प्रथम पुरस्कार ₹10,000 व द्वितीय पुरस्कार ₹5,000।

आयोजन की मुख्य भूमिका मंदिर निर्माण समिति, कोपवां धाम निभा रही है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल और यादगार बनाएं।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu