बक्सर । शिक्षक दिवस के अवसर पर तनिष्क (बक्सर) में शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखकर कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।
आयोजन के दौरान छात्रों और आयोजकों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि हमारे शिक्षक केवल मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि दोस्त, दार्शनिक और प्रेरणास्रोत भी होते हैं। वे हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाकर हमारे चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

इस अवसर पर बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। जैसे माता-पिता हमें जीवन देते हैं, वैसे ही शिक्षक हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। अगर हम जीवन में थोड़ी भी सफलता हासिल करते हैं तो उसमें हमारे शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान होता है।
शिक्षक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में गुरुजनों की गरिमा और महत्व को पुनः स्थापित करने वाला अवसर भी बना।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

0 Comments