Ad Code

बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ब्रह्मपुत्र मेल से दो शराब तस्कर गिरफ्तार



बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बक्सर की टीम ने शुक्रवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुत्र मेल से दो तस्करों को विदेशी शराब के साथ धर दबोचा।


वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में गाड़ी संख्या 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के A1 कोच से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में—

1. रुपेश रंजन पांडे, पिता पुष्पानंद पांडे, ग्राम ठोरी पांडेपुर, थाना मुरार, जिला बक्सर (बरामदगी: 5 बोतल रॉयल स्टैग और 1 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की, प्रत्येक 750 एमएल)।

2. विशाल कुमार, पिता राम रतन प्रसाद, ग्राम रसलपुर, थाना धनरूआ, जिला पटना (बरामदगी: 48 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस व्हिस्की)।


कुल 13.140 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9,960 बताई गई है। दोनों तस्करों को बरामद शराब के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सौंप दिया गया।

निरीक्षक प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यात्री सामान की चोरी करने वाले अपराधियों और शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल अभियान में उप-निरीक्षक दिनेश चौधरी, सहायक उप-निरीक्षक योगेंद्र कुमार यादव और आरक्षी करण सिंह शामिल थे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu