Ad Code

वीर कुँवर सिंह गंगा पुल से शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार


बक्सर । वीर कुँवर सिंह गंगासेतु चेकपोस्ट पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP60BT2045) से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की।


पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी हृदया रजक का 27 वर्षीय पुत्र राजेश रजक के रूप में हुई है।


तलाशी के दौरान ऑटो से 8PM स्पेशल टेट्रा पैक व्हिस्की 180 एमएल के कुल 815 पीस बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 146.70 लीटर बताई गई है।

उत्पाद विभाग ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu