बक्सर । शहर के नया बाजार स्थित डॉ. केके मंडल महिला महाविद्यालय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों और छात्राओं ने मिलकर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. चंदेश्वर नारायण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. राधाकृष्णन को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर पूरे शिक्षक समाज को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. रामाधार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. परमहंस सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह यादव, प्रो. इंद्रमणि लाल, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रवि शंकर सिंह, भुवनेश्वर सिंह, मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार, प्रो. मनोरमा, काजल एवं विनीता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं छात्राओं द्वारा शिक्षकों को कलम एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामनाथ सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments