Ad Code

ब्रह्मपुर में ओ.एस. यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


बक्सर । शुक्रवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के ऊपरी ग्राहथा स्थित ओ.एस. यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ॐ कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर महावीर यादव (महावीर सर) ने किया।


शिक्षक दिवस के अवसर पर महावीर सर ने शिक्षकों के साथ केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। इस मौके पर उन्होंने सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट अवार्ड, स्मृति चिन्ह और पेन भेंटकर सम्मानित किया।


अपने संबोधन में महावीर कुमार ने कहा कि “शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। छात्रों को हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, वहीं शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारें।” उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अनीता कुमारी, सोनू चौबे, आशुतोष मिश्रा, मनोज दुबे, दिनेश ओझा, अनीश पाठक, विकास मिश्रा, काजल कुमारी, वंदना, सन्ध्या, सुमन, चंचल, मुस्कान, खुशबू, मार्या समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu