Ad Code

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बक्सर इकाई ने शिक्षा अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

बक्सर । प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पटना की बक्सर जिला इकाई की पुनर्गठित कमिटी ने शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।


नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पाठक के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष भरत प्रसाद, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त सचिव रवींद्र सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश पाण्डेय, कन्हैयालाल राय एवं बसंत सिन्हा शामिल थे। पदाधिकारियों ने जिला अधिकारियों को परिचय कराते हुए संगठन के उद्देश्यों और नई ऊर्जा के साथ विद्यालयों के हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।


बैठक में निजी विद्यालयों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें RTE के अंतर्गत नामांकन की राशि का अब तक विद्यालयों को भुगतान नहीं होना, RTE के मानकों के अनुपालन में आने वाली कठिनाइयाँ, आपार आईडी, टीसी काउंटर साइन कराने की जटिलता, विद्यालय पंजीकरण से जुड़ी समस्याएँ तथा UDISE पोर्टल पर तकनीकी बाधाएँ प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को भी जोरदार ढंग से रखा गया।

अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की गई। जिला इकाई ने स्पष्ट किया कि प्राइवेट स्कूल बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, ऐसे में उनके सामने आने वाली बाधाओं का समाधान अति आवश्यक है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu