बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज होते ही डुमराँव विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है।
एनडीए गठबंधन के तमाम नेता अपनी दावेदारी पेश कर जनता से जुड़ने की कोशिश में लगे हैं। इसी बीच जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा की सक्रियता भी क्षेत्र में काफी बढ़ी है।
गौरतलब है कि अंजुम आरा वर्ष 2020 के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी थीं, लेकिन महागठबंधन के उम्मीदवार और माले नेता डॉ. अजीत कुशवाहा ने उन्हें हराकर जीत दर्ज की थी। वर्तमान में डॉ. कुशवाहा ही डुमराँव के विधायक हैं।
जदयू नेता तिलकधारी पांडेय के मुताबिक, पार्टी के अंदर फिर से अंजुम आरा को लेकर चर्चा तेज हो गई है और टिकट मिलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। उनका मानना है कि अंजुम आरा के पिछले अनुभव और जनता के बीच उनकी पकड़ इस बार एनडीए के लिए मजबूती का कारण बन सकती है।
स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से डुमराँव सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। जहां एक ओर महागठबंधन वर्तमान विधायक डॉ. कुशवाहा पर भरोसा जता सकता है, वहीं दूसरी ओर एनडीए के भीतर अंजुम आरा का नाम आगे बढ़ता दिख रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments