बक्सर । डुमराँव के नया भोजपुर गाँव स्थित सुरभि गौशाला में रविवार 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे से जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (ज्योतिर्मठ, बद्रीनाथ पीठाधीश्वर) का पावन प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता चर्चित समाजसेवी सन्तोष पाठक है वही धार्मिक आयोजन को लेकर गाँव और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में गहरी उत्सुकता है, वहीं आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच गई हैं।
आचार्य बिमलेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकराचार्य जी महाराज का आगमन 27 सितंबर, शनिवार को शाम 3 बजे तक नया भोजपुर में होगा। वे रात्रि विश्राम सुरभि गौशाला परिसर में बने नवनिर्मित अतिथिकक्ष में करेंगे, जिसका निर्माण समाजसेवी संतोष पाठक ने कराया है।
अगले दिन प्रातः 6 बजे शिष्यों को गुरुदीक्षा दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे गौ माता के महत्व पर प्रवचन होगा और तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रवचन के उपरांत शंकराचार्य जी बक्सर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा में सम्मिलित होंगे।
समाजसेवी अनिल कुमार उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाने के लिए परिवार सहित पधारें और पूज्यपाद शंकराचार्य जी के पावन दर्शन करें।
इस आयोजन को सफल बनाने में उत्पल यादव, डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा, सिंपल यादव, जयप्रकाश चौबे, पंकज पांडेय, धनंजय पांडेय, धर्मेंद्र यादव, चंदन पाल, बिक्की यादव, संजय दुबे और अजय यादव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।शंकराचार्य जी के आगमन से नया भोजपुर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments