बक्सर । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ, बिहार के यशस्वी प्रदेश संयोजक बिंध्याचल राय को चुनाव प्रबंधन से जुड़े न्यायिक मामले एवं चुनाव आयोग संपर्क विभाग का प्रमुख दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा नेता दीपक यादव ने इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, “बड़े भाई बिंध्याचल राय जी का विशाल अनुभव, विधिक विशेषज्ञता और कुशल नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से विभाग को नई दिशा प्रदान करेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में यह विभाग पार्टी के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और चुनाव प्रबंधन में ऐतिहासिक सफलता दिलाएगा।”
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments