बक्सर । नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पुराने जर्जर घर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मासूम बच्चियां आ गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अफसोस, 12 वर्षीय नेहा कुमारी (पिता – शिवकुमार राम) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 वर्षीय सोनी कुमारी (पिता – लाल बाबू साह) और 8 वर्षीय शिवानी कुमारी (पिता – स्व. रंजीत शाह) गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नगर परिषद के सुपरवाइजर आशुतोष तिवारी ने बताया कि हादसे के समय पास ही सड़क निर्माण का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, सदर एसडीपीओ गौरव पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments