Ad Code

कुएं में गिरने से किशोर की मौत, गांव में छाया मातम



बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठघरवा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के ही लालू यादव का 14 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव उर्फ़ टेलहु कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना यादव गांव स्थित बगीचे में बने कुएं के पास बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे कुएं में जा गिरा। जब तक लोग बचाव कर पाते, उसकी डूबकर मौत हो चुकी थी। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu