Ad Code

महिला की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप



बक्सर । सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर कटघरे में है। शुक्रवार की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सरीमपुर गांव निवासी 23 वर्षीय पार्वती देवी की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों ने समय रहते चिकित्सकीय मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले बवाल के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई।



जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पार्वती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन कर बच्ची का जन्म हुआ। परिजनों का कहना है कि अगले दिन शाम को पार्वती की हालत अचानक बिगड़ गई, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अनीता कुमारी समय पर नहीं पहुंचीं। इसी दौरान पार्वती ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।


स्थिति बिगड़ने पर नगर, मुफस्सिल और इटाढ़ी थाना की पुलिस के साथ बक्सर वीडियो दीपचंद जोशी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गौरतलब है कि जुलाई में भी बरुना गांव की छह वर्षीय साजल कुमारी की मौत इलाज में देरी और गलत इंजेक्शन देने के आरोपों के बीच हुई थी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने सदर अस्पताल की व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu