बक्सर । जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत के निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा चित्रकार नरेंद्र कुमार "नेचर" को पटना के होटल मौर्य में आयोजित भव्य समारोह में समकालीन युवा कलाकार राधा मोहन समकालीन कला नवोदय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और ₹25 हजार की सम्मान राशि प्रदान की। समारोह का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया, जहां कला जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “कला मन और मस्तिष्क को गहराई से प्रभावित करती है। यह समाज को समृद्ध बनाने वाला ईश्वर का दिया अनमोल वरदान है।” वहीं मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि विभाग कलाकारों को आगे बढ़ाने के अवसर निरंतर उपलब्ध कराता रहेगा।
गौरतलब है कि नरेंद्र कुमार नेचर पहले भी नेपाल, राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वे बिहार ललित कला शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और राज्य में कला शिक्षा को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रही है।
बक्सर की मिट्टी से उठे नरेंद्र कुमार नेचर ने अब कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है, जिससे पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments