बक्सर । डुमराँव राजघराने से जुड़ी अत्यंत दुःखद खबर सामने आई है। महाराजा बहादुर डुमराँव महाराज कमल सिंह जी (पूर्व सांसद) के ज्येष्ठ पुत्र एवं वर्तमान महाराज डुमराँव, महाराज चंद्रविजय सिंह का निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि बक्सर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने की।
महाराज चंद्रविजय सिंह अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए पूरे शाहाबाद क्षेत्र में आदरणीय माने जाते थे। उनके निधन से न केवल डुमराँव राजघराने को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की गहरी छाया छा गई है।
महाराजा के करीबी जिले के सुप्रसिद्ध डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि “यह शाहाबाद क्षेत्र के लिए दुखद क्षण है। महाराज जी का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।”
लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments