Ad Code

सिमरी प्रमुख प्रियंका पाठक दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों संग होंगी जनसुराज में शामिल, शाहाबाद की राजनीति में हलचल



बक्सर । शाहाबाद प्रक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगने वाला है। सिमरी प्रखंड की दो बार निर्वाचित प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका पाठक अपने पति नीरज पाठक के साथ कल प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। इस मौके पर जिले के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता भी जनसुराज में शामिल होंगे।



प्रियंका पाठक ने बीते वर्षों में बक्सर लोकसभा क्षेत्र और पूरे शाहाबाद इलाके में एक मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई है। वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाती रही हैं और संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके जनसुराज में जाने से भाजपा के लिए शाहाबाद और मगध क्षेत्र में नई चुनौतियाँ खड़ी हो सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा और एनडीए नेताओं पर बढ़ते भ्रष्टाचार और आंतरिक असंतोष से क्षुब्ध होकर प्रियंका पाठक ने जनसुराज का दामन थामने का निर्णय लिया है। उनके इस कदम से स्थानीय राजनीति में नई समीकरण बनने की संभावना है। 



राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका पाठक बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं।

जनसुराज से जुड़ने के उनके फैसले को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त हलचल मची हुई है। इसे प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह कदम भाजपा के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu