बक्सर । बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर शुक्रवार को उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी की 202 पेटी शराब बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस ने पंजाब नंबर के एक टाटा ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कबाड़ फर्नीचर के नीचे छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर चालक सजिंदर सिंह, पिता गुंजार सिंह, निवासी डैरा वासी, जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि ट्रक पर पुराने और जर्जर फर्नीचर लादे गए थे। इन्हीं की आड़ में शराब की पेटियां छुपाकर बिहार लाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन उत्पाद विभाग की कड़ी निगरानी और सघन जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। उत्पाद विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि राज्य में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments