Ad Code

गोकुल जलाशय को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, विश्वामित्र सेना की बड़ी जीत – प्रधानमंत्री मोदी ने दी बिहार की जनता को बधाई



बक्सर । बक्सर के लिए गर्व का क्षण आया है। लंबे संघर्ष और मांग के बाद गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट का दर्जा मिल गया है। यह उपलब्धि न केवल बक्सर, बल्कि पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक है।


 द ईस्टर्न ग्रेस होटल, बक्सर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि “22 जनवरी 2024 को हमने जो माँग उठाई थी, वह अब पूरी हुई है। यह जनता के आशीर्वाद और हमारे संघर्ष की जीत है।” उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र का परिणाम बताया और उनके प्रति आभार प्रकट किया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – “शाबाश बिहार! बक्सर का गोकुल जलाशय अब रामसर साइट बना — wetlands संरक्षण में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि।”


इस ट्वीट पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा – “अत्यंत शुभ समाचार! आर्द्रभूमि सतत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बिहार की जनता को विशेष सराहना, जो पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।”

राजकुमार चौबे ने कहा कि यह निर्णय गोकुल जलाशय की जैव-विविधता संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वामित्र सेना की कई अन्य माँगें अब भी अधूरी हैं और संगठन अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu