Ad Code

बिहार क्रिकेट संघ चुनाव: हर्ष वर्धन बने सबसे युवा अध्यक्ष, वर्षा पांडेय ने किया सम्मान



बक्सर । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के चुनाव 2025-28 में इस बार इतिहास रच गया। महज 24 वर्ष की आयु में हर्ष वर्धन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए और वे बिहार क्रिकेट के सबसे युवा अध्यक्ष बने। इस अवसर पर बक्सर जिला क्रिकेट संघ (DCA) की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने पटना में आयोजित आमसभा में शिरकत कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया।



वर्षा पांडेय ने अध्यक्ष हर्ष वर्धन, उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी, सचिव जियाउल अरेफिन, कोषाध्यक्ष अभिषेक नंदन और संयुक्त सचिव रोहित कुमार को शॉल और बुके भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नई टीम युवा ऊर्जा और समर्पण के साथ बिहार क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही बक्सर समेत पूरे राज्य के खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


BCA की ओर से स्पष्ट किया गया कि आने वाले कार्यकाल की प्राथमिकता जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करना, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना और राज्य में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना होगा।

इसी कड़ी में संघ ने घोषणा की है कि पुरुष सीनियर और अंडर-23 टीमों के चयन परीक्षण व तैयारी शिविर 30 सितंबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में शुरू होगा। खिलाड़ियों को 29 सितंबर शाम 4 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार क्रिकेट में यह नई शुरुआत युवा जोश और नई संभावनाओं का प्रतीक मानी जा रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu