Ad Code

दुर्गा पूजा को लेकर डुमराँव अनुमंडल में अग्नि सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम


बक्सर । दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र में भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। इस बीच सुरक्षा को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है।


डुमराँव अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी है।

अग्निशमन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि –

1. हवन कुंड के पास हमेशा चार बड़े ड्रम पानी, बाल्टी और मग की व्यवस्था रखी जाए।

2. रोशनी के लिए मोमबत्ती, दीया आदि का उपयोग न करें।

3. हेलोजन लाइट का प्रयोग न किया जाए।

4. पंडाल परिसर में धूम्रपान पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

5. पंडाल के अंदर हवन कुंड का प्रयोग नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन डुमराँव के मोबाइल नंबर 7485805932/33 पर संपर्क करें या आपात स्थिति में डायल 101/112 पर कॉल किया जा सकता है। अग्निशमन विभाग का कहना है कि पूजा समितियों की सतर्कता और दिशा-निर्देशों का पालन ही किसी बड़े हादसे को रोक सकता है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu