Ad Code

बक्सर सदर सीट पर भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा की दावेदारी मजबूत, गृह मंत्री से मुलाकात के बाद चर्चाओं में तेज़ी, सामाजिक व धार्मिक कार्यों से जनता के बीच गहरी पैठ



बक्सर । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बक्सर सदर सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं चर्चित चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा एनडीए गठबंधन से प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। शुक्रवार को पटना में पार्टी नेतृत्व व गृह मंत्री से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

डॉ. मिश्रा लंबे समय से बक्सर की जनता के बीच चिकित्सीय, धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने लगभग सौ गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर हजारों महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया। बीमारियों की रोकथाम, पोषणयुक्त आहार, मानसिक स्वास्थ्य व नियमित व्यायाम पर उन्होंने विशेष ध्यान केंद्रित किया।


इसके साथ ही धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी भूमिका प्रमुख रही है। डॉ. मिश्रा ने 11 सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित कराए, श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत का जिलेभर में वितरण किया और पंचकोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जल, स्वास्थ्य एवं सफाई की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित कराई। प्रयागराज महाकुंभ में बक्सर से गए श्रद्धालुओं का नेतृत्व कर उन्होंने सनातन बोर्ड की स्थापना की माँग भी उठाई।

राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी डॉ. मिश्रा सक्रिय रहे हैं। हाल ही में आयोजित नारी सम्मान यात्रा और शहीद सम्मान यात्रा ने उन्हें जिले में चर्चा का केंद्र बना दिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि संगठनात्मक पकड़, जनसेवा और धार्मिक योगदान के आधार पर डॉ. मिश्रा एनडीए में सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आए हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu