Ad Code

बक्सर में संघ शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव, मंडल एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजा संपन्न



बक्सर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को नगर बक्सर की गौरीशंकर बस्ती, सोहनी पट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में विजयादशमी उत्सव, मंडल एकत्रीकरण एवं शस्त्र पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और शस्त्र पूजन कर हुआ। शस्त्र पूजन नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. वी. कुमार एवं विमल कुमार सिंह द्वारा संपन्न किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य शिक्षक की भूमिका मोहन वर्मा ने निभाई। वहीं दिनेश उपाध्याय ने "हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे, संगठन का भाव भरते जा रहे" जैसे प्रेरक एकल गीत प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों एवं नागरिकों को आकर्षित किया।

भोजपुर विभाग कार्यवाह विमल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संघ के 100 वर्ष केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की अनवरत साधना का प्रतीक हैं। यह शताब्दी हमारी सांस्कृतिक चेतना, संगठन शक्ति और आत्मबल का दर्पण है।” उन्होंने संघ के पंच-परिवर्तन—एकता, सौहार्द, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र-निष्ठा—पर प्रकाश डालते हुए समाज को इन मार्गों पर चलने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि संघ ने आदिवासी क्षेत्रों सहित समाज के हर वर्ग में सेवा का कार्य कर लोगों का विश्वास अर्जित किया है। विजयादशमी का यह उत्सव केवल परंपरा मात्र नहीं, बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प है।

इस अवसर पर गौरव कुमार, निशांत उपाध्याय, मुन्ना केशरी, मोहन केशरी, गणेश मराठा, साहिल केशरी, पारुल वर्मा, राजीव नंदन वर्मा, अक्षय ओझा, अविनाश पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu