Ad Code

नवरात्रि पर मांसाहारी दुकानें बंद रखने की माँग को लेकर विश्वामित्र सेना की जन जागरण यात्रा



बक्सर । विश्वामित्र सेना द्वारा शनिवार को भव्य जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा संगठन के कार्यालय से प्रारंभ होकर अर्जुनपुर, गड़नी, नाट, बड़कागांव, सोनबर्शा, मझरिया, दहिबर, दलसागर, नादाव, बरूना और बसवली होते हुए पुनः कार्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया।


इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में पूजा-अर्चना एवं संवाद कार्यक्रम भी हुए, जिनमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि नवरात्रि माँ दुर्गा की साधना और शुद्धता का पर्व है। इन नौ दिनों में बक्सर सहित पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांसाहारी दुकानें नहीं खुलनी चाहिए। 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ और मांस की दुकानें खोली गईं तो विश्वामित्र सेना सड़कों पर उतरकर उसका कड़ा विरोध करेगी।

चौबे ने आमजन से भी अपील की कि वे नवरात्रि पर्व को मर्यादा और भक्ति के साथ मनाएँ तथा समाज में धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने में सहयोग करें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu