बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज होते ही डुमराँव सीट पर राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। एनडीए गठबंधन से टिकट की दौड़ में जदयू नेता राहुल सिंह का नाम लगातार सुर्खियों में है। शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें समाजसेवी सिकंदर सिंह और उनके समर्थकों का भरपूर समर्थन मिला।
इस मौके पर सिकंदर सिंह ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर राहुल सिंह का स्वागत व सम्मान किया और डुमराँव से भारी बहुमत से विजयी होने की शुभकामनाएँ दीं।
राहुल सिंह, जो पेशे से दिल्ली उच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता हैं और पूर्व आयुक्त भी रह चुके हैं, अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव को लेकर जनता के बीच नई उम्मीद के रूप में देखे जा रहे हैं। वे लगातार ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और विकास का भरोसा जता रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल सिंह का साफ-सुथरा छवि और उनकी मजबूत पकड़ उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाती है। वहीं, राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि यदि एनडीए उन्हें उम्मीदवार बनाता है तो मुकाबला और रोचक हो जाएगा।
डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण और विकास की राजनीति दोनों ही अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस बीच राहुल सिंह का बढ़ता जनसमर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वे टिकट की रेस में मजबूत दावेदार बनकर उभर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनकी सक्रियता और रणनीति चुनावी समीकरणों को और प्रभावित करेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments