Ad Code

बिकेश पान्डेय बने भाजपा आईटी सेल के बक्सर जिला प्रमुख, बधाइयों का लगा तांता



बक्सर । भाजपा आईटी सेल के बक्सर जिला प्रमुख के पद पर बिकेश कुमार पान्डेय की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री पान्डेय ने शीर्ष नेतृत्व और बक्सर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और डिजिटल स्तर पर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल और अधिक सशक्त होगा। भाजपा में बिकेश पान्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। बता दें कि यह कदम आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu