बक्सर । डुमराँव नगर के हरि जी के हाता स्थित प्लस टू सीपीएस उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मो. अस्फाक को इस बार शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। बीते वर्ष बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने भी शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया था।
डॉ. अस्फाक ने विद्यालय को हाइटेक मॉडल के रूप में विकसित करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
आधुनिक तकनीक से पढ़ाई को जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा वातावरण देने की उनकी कोशिशें सराहनीय मानी जाती हैं। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे डुमराँव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments