बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के संदर्भ में बिहार के दरभंगा में विपक्षी दल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। प्रदेशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और नारी सम्मान में यात्राएँ निकाली जा रही हैं।
इसी कड़ी में बक्सर भाजपा के वरीय नेता डॉ. राजेश मिश्रा पाँचदिवसीय मातृवंदन (नारी) सम्मान यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को वे बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहसीचक के हुकहाँ गाँव पहुँचे।
इस दौरान संबोधन करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारत में नारी का दर्जा सर्वोपरि है और पुरुषों से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं को 50% आरक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है, जबकि विरोधी दल के लोग नारी का अपमान कर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं, जिसे समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि “हम लोग मातृवंदन (नारी) सम्मान यात्रा इसलिए निकाल रहे हैं ताकि समाज में यह संदेश जा सके कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। मातृत्व शक्ति के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी है ताकि भविष्य में किसी भी महिला के साथ इस तरह की अप्रिय घटना न हो सके।”
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर मुनिदेव दुबे, जयशंकर सिंह, रंजीत सिंह, प्रवीण यादव, मिथलेश सिंह, अनिल सिंह, उर्मिला देवी, अश्विनी ओझा, अनमोल राय, सावित्री देवी, राधमुनिया देवी, अर्चना देवी, रानी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments