बक्सर । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता हेमन्त कुँवर को भाजपा बक्सर जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
हेमन्त कुँवर ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया सदैव राष्ट्रहित और समाजहित में सक्रिय रहा है और आगे भी संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी हेमन्त कुँवर को शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनकी कार्यशैली ने पार्टी को मजबूती दी है। ऐसे में उनके अनुभव और ऊर्जा से युवा मोर्चा को भी नई दिशा मिलेगी।
इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में बक्सर सोशल मीडिया और अधिक सशक्त होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments