बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार की कड़ी में माझिल ओझा बिमोह को ब्रह्मपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद माझिल ओझा बिमोह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को जोड़कर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...





















0 Comments