बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गाँव से सोमवार को बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहाँ वार्ड नं. 38 निवासी कमला देवी, पति स्व. अमावस यादव, को कथित रूप से गोली लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पाकर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक बुलेट बाइक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के हाथ में चोट के निशान मिले हैं, लेकिन गोली लगने की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...




















0 Comments